
इसके साथ उन्होंने यूपी में सीएम आदित्यनाथ के काम की भी सराहना की है। उनका कहना है कि यूपी की तरह मध्यप्रदेश में भी मीट पर बैन लगना चाहिए।
इसका ज़िक्र करते हुए खंडेलवाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, “क्या होशंगाबाद में मांस, मटन और मछली का विक्रय प्रतिबंधित होना चाहिए।”
बाद इसके उनके इस पोस्ट में कुछ ही मिनटों में कमेंट्स की भरमार होने लगी। 24घंटे के अंदर इस पोस्ट पर 500 से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा कमेंट आ चुके है।
खंडेलवाल की इस पोस्ट पर ज्यादातर कमेंट्स उनके समर्थन में आये हैं और कुछ लोगों ने उनकी इस मांग को गलत ठहराते हुए नाराजगी जताई है।


















