अहमदाबाद/शिमला। आज गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना शुरू हो चुकी हैं। यहां पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां ने अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत की हैं, रूझान आने शुरू हो चुके हैं, लेकिन तस्वीर दोपहर बाद ही साफ हो पाएंगी कि यहां पर किस पार्टी को बहुमत मिलता हैं।

अगर बात की जाएं गुजरात विधानसभा चुनाव की, तो यहां पर बीजेपी ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं, वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं। चलिए आपको अवगत कराते हैं रूझानों से…
Gujarat election results live
| गुजरात | जीते | आगे | कुल |
| भाजपा | 83 | 20 | 103 |
| कांग्रेस | 58 | 16 | 74 |
| अन्य | 5 | 0 | 05 |
| कुल सीट/बहुमत | 182/92 |
Himachal election results live
| हिमाचल | जीते | आगे | कुल |
| भाजपा | 3 | 40 | 43 |
| कांग्रेस | 2 | 19 | 21 |
| अन्य | 1 | 03 | 04 |
| कुल सीट/बहुमत | 68/35 |
बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
- दिल्ली : 4 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे पीएम मोदी
- ईएक्स-सीईसी नवीन चावला बोले- ईवीएम टेंपर नहीं किया जा सकता
- बीजेपी एमएलए केतन ईनामदार ने सावली सीट बरकरार रखी, 41 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
- 2.30 बजे कांग्रेस की प्रेस कॉफ्रेंस, अशोक गहलोत और रणदीप सुरजेवाला करेंगे संबोधित
- अहमदाबाद शहर में दरियापुर सीट से कांग्रेस के गयासुद्दीन शेख ने बीजेपी के भरत बरोट को हराया
- गुजरात: दभोई से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ पटेल चुनाव हारे, बीजेपी के शैलेश मेहता जीते
- गुजरात चुनाव नतीजों पर थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे हार्दिक पटेल
- गुजरात: दुढत से कांग्रेस के स्वर्णकुंडला प्रताप चुनाव जीते
- गुजरात के कृषि मंत्री चिमन सापरीया चुनाव हारे
- गुजरात: अमरेली से कांग्रेस के परेश धनानी जीते
- हम छठी बार जीत रहे हैं. हमें कितनी सीटें मिली हैं. इससे फर्क नहीं पड़ता है: रक्षामंत्री
- राजनाथ का राहुल पर तंज- सिर मुंडाते ही ओले पड़े…
- गुजरात: कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर चुनाव जीते
- हिमाचल: बीजेपी के ष्टरू उम्मीदवार क्क्य धूमल अपनी सीट पर 2766 वोटों से पीछे चल रहे हैं
- भारतीय राजनीति में सडक़ पर उतर कर संवाद-संघर्ष का समय लौट रहा है: कुमार विश्वास
- हिमाचल: वीरभद्र सिंह 3611 वोटों से अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं
- गुजरात: दभोई सीट से बीजेपी के शैलेश मेहता 2200 वोटों से जीते
- पीएम नरेंद्र मोदी 2 बजे बीजेपी ऑफिस आएंगे और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देंगे
- बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी, अमित शाह को दी बधाई
- गुजरात: बीजेपी के शंकर चौधरी वाव विधानसभा सीट से चुनाव हारे
- वसुंधरा राजे ने जीत के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई
- राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं सोनिया गांधी
- राजकोट वेस्ट से बीजेपी के विजय रूपाणी आगे
- संसद में प्रवेश के वक्त नरेंद्र मोदी ने विक्ट्री साइन दिखाया
- चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी के मुंबई दफ्तर में जश्न की तैयारी शुरू
- स्पष्ट बहुमत है, पार्टी दोनों राज्यों में सरकार बना रही हैः राजनाथ सिंह
- अहमदाबाद: कांग्रेस के इमरान खेड़ावला जीते, जमालपुर खाडिया में बीजेपी के भूषण भट्ट हारे
- अहमदाबाद: एलिस ब्रिज में बीजेपी के राकेश शाह 92448 हजार वोट से जीते
-
मोदी ने दिखाया विजय का निशान
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुुनावों के शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयी निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे मोदी ने कार से उतरने के बाद मीडिया की तरफ देखकर हाथ हिलाया और उंगलियों से ‘विक्टरी’ का निशान बनाया। - गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है और हिमाचल प्रदेश में वह कांग्रेस को पीछे छोडक़र सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रुझान नतीजों में तब्दील होने जा रहे हैं और दोनों राज्यों में पार्टी जीत रही है। बीजेपी सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और लोगों ने 2022 में नया भारत बनाने के लिए वोट दिया है।
गुजरात में पिछले सालों में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती
| साल | बीजेपी | कांग्रेस |
| 1995 | 121 | 45 |
| 1998 | 117 | 53 |
| 2002 | 127 | 51 |
| 2007 | 117 | 59 |
| 2012 | 115 | 61 |
Courtesy;samacharjagat

















