अमेरिका की ट्रंप सरकार के बाद अब सिंगापुर ने भी भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को वीज़ा देने पर रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक बीते साल 2016 से ही सिंगापुर ने भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को वीज़ा देने में कमी करनी शुरू कर दी थी. सिंगापुर ने ट्रेड पैक्ट का हवाला देकर ये रोक लगाई है.

सिंगापुर ने क्यों किया ऐसा
बता दें कि जानकार इसे सिंगापुर की एक चाल की तरह भी देख रहे हैं. बता दें कि भारत ने सिंगापुर के साथ आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) की समीक्षा करने की बात कही है. इसके बाद से ही सिंगापुर ने ट्रेड पैक्ट का हवाला देते हुए फिलहाल रोक लगा दी है. इसके अलावा सिंगापुर सरकार भारतीय कंपनियों पर भी दबाव बना रहीं हैं के वो स्थानीय लोगों को हायर करें.



















