मदीना : मदीना हाईवे पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसियों के मुताबिक मदीना स्थित रेड क्रिसेंट कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मदीना में हुजरा हाईवे पर तीर्थयात्रियों की बस पलट गई. बस में 51 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 3 की हालत नाजुक है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


