- भारत और चीन के बीच विवाद और गहराने की आशंका बढ़ गई है। दरअसल लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।इस घटना में चीनी भी मारे गये
भारत और चीन के बीच विवाद और गहराने की आशंका बढ़ गई है। दरअसल लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी। लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद ऐसा पहला मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं।
China has lodged solemn representations & protests to India. Here, we are sternly demanding India to earnestly abide by the relevant agreement and strictly restrain their frontline troops. They should not cross the borderlines: Zhao Lijian, Chinese Foreign Ministry Spokesperson pic.twitter.com/EFYs5E3rmU
— ANI (@ANI) June 16, 2020
खबर है कि कि दोनों सेनाओं की ओर से रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन अब अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई जिसमें भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं।
In its official statement, the Indian Army too had said both sides suffered casualties in the violent face-off | @AbhishekBhalla7 https://t.co/hAdAKVFJ1P
— IndiaToday (@IndiaToday) June 16, 2020
गलवान घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर और दो सिपाही मारे गए। दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं-सेना
भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’।
https://twitter.com/LawrenceSellin/status/1272812009692766209?s=20
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच कई महीनों से बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई LAC को पार कर लिया था और पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आ गए थे। चीन की ओर से यहां पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात किया गया था, इसके अलावा सैन्य सामान भी इकट्ठा किया गया था।
3 Indian soldiers were killed in clashes with Chinese troops in a disputed border region, India said, the first deadly skirmish there in 45 years https://t.co/qPEt5d4n8z
— The New York Times (@nytimes) June 16, 2020
दोनों देशों की सेनाओं की ओर से लंबे वक्त से इस विवाद को खत्म करने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे थे। 6 जून के बाद से कई राउंड की बात चल रही थी, CO से लेकर लेफ्टिनेंट जनरल लेवल तक के अफसरों के बीच बातचीत जारी थी। लेकिन इसी बीच सोमावर रात की घटना से स्थिति एकबार फिर से तनावपूर्ण हो गई है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


