दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक व्यक्ति ने फायरिंग की है. दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. फायरिंग करने वाले युवक का नाम कपिल है. पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि ‘इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.’ बताया जा रहा है कि कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है.

एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था. उसने तीन फायरिंग की. आरोपी ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की है. वहीं, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी युवक ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी और किसी की नहीं चलेगी. आरोपी ने अपना नाम कपिल बताया है.
"Hamare desh mein sirf Hindus ki Chalegi, aur Kissi Ke Nahin Chalegi" : meet today's shooter gunman at #ShaheenBagh. How much the women there must scare some men. Lumpenization of our public conversation is now official and complete pic.twitter.com/dkPvK02OW5
— barkha dutt (@BDUTT) February 1, 2020
फायरिंग करने वाले युवक ने बताया कि वह 12वीं क्लास का ड्रॉपआउटहै और किसी भी संगठन से जुड़ा नहीं है. उसने बताया कि वह शाहीन बाग में कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन से नाराज था.
Watch the VIDEO of #ShaheenBagh's GUN ATTACKER.
Says, " humare desh mein SIRF HINDUO ki chalegi"
Will share more verified video here & on my youtube channel- https://t.co/kLTJCnDmyW pic.twitter.com/5GCxkaWE3D
— Saahil Murli Menghani (@saahilmenghani) February 1, 2020
उसने फायरिंग करने के लिए देसी कट्टे का इस्तेमाल किया. शख्स ने कबूल किया है कि प्रदर्शनकारियों को महज डराने के लिए उसने हवा में फायरिंग की. पुलिस उससे जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार उसने कहां से खरीदी है.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


