नई दिल्ली। भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और केंद्र सरकार का कर्ज घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 48.7 प्रतिशत पर आ गया है। यह मार्च, 2014 में 52.2 प्रतिशत था।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि 2014-19 के दौरान औसत वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रही।
इस दौरान औसत मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। सीतारमण ने अपने बजट भाषण कई कल्याण योजनाओं मसलन सस्ता घर, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और आयुष्मान भारत का जिक्र किया।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में रेलवे के लिए कई बड़े ऐलान किए। देश में इंफ्रास्ट्रकचर को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ा निवेश करेगी। तेजस जैसी ट्रेन पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन का काम आगे बढ़ाया जाएगा।

भारतीय रेल जल्दी खराब होने वाले सामान की ढुलाई के लिए लोक-निजी भागीदारी में ‘किसान रेल’ चलाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जन-जन का बजट है। किसानों, गरीबो, मध्यम वर्ग और महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाला एक सर्वस्पर्शी व कल्याणकारी आम बजट 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को हृदय से बधाई देता हूूॅ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के करदाताओं को आयकर में एक बड़ी छूट देकर राहत देने का काम किया है। देश के अन्नदाता किसानों को सिंचाई और अनाज भण्डारण के लिए विशेष योजनाओं के कारण किसान की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। समाज के उपेक्षित शोषित वर्ग के विकास के लिए अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 85000 करोड़ एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 53700 करोड़ का प्रावधान करके उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति अपनी संवेदनशीलता दर्शाया है।
श्री सिंह ने कहा कि सबको घर, बिजली, शौचालय, गैस और स्वास्थ्य सुविधा जैसे अभियानों के साथ हर घर में नल पहुंचाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 3.60 लाख करोड़ रूपये का आवंटन स्वागत योग्य है।
Here's how the Government plans to earn revenue and allocate expenditure, as per the Union Budget presented by the FM today#Budget2020 #JanJanKaBudget pic.twitter.com/COvYRjJDkC
— PIB India (@PIB_India) February 1, 2020
मोदी सरकार ने खोला पिटारा, एजुकेशन सेक्टर के लिए FDI, खर्च होंगे 99300 करोड़ रुपए
बेंगलुरू उप-नगरीय रेलगाड़ी परियोजना में केंद्र सरकार 20 प्रतिशत शेयर पूंजी लगाएगी। 550 स्टेशनों पर वाईफाई शुरू करने का ऐलान। 27000 किमी रेल लाइन का विद्युतिकरण हुआ।
वित्तमंत्री @nsitharaman जी बोली तो बहुत, लेकिन कहा कुछ नहीं।#Budget2020
— SUDHiR 🇮🇳 (@SudhirBhardwaj) February 1, 2020
रेलवे ट्रैक के साथ सोलर पॉवर प्लांट भी लगाए जाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को अपने स्टार्टअप में युवाओं को जोड़ने से अपील की जाएगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
The budget describes the govt quite well; all talk & no action: @RahulGandhi ji on #Budget2020 pic.twitter.com/asnltHtoDg
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) February 1, 2020
मोदी सरकार ने खोला पिटारा, एजुकेशन सेक्टर के लिए FDI, खर्च होंगे 99300 करोड़ रुपए
6000 किमी वाले हाइवे को मॉनिटाइज किया जाएगा। देश में 2024 तक 100 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। 24000 किमी ट्रेन को इलेक्ट्रॉनिक बनाया जाएगा।
Core sector growth stands at 1.3% in December 2019, despite the significant fall from the same time last year, #Budget2020 has failed to layout a roadmap or plan on how the govt plans to address this serious issue. https://t.co/8d5FAKu2tF
— Congress (@INCIndia) February 1, 2020
तेजस ट्रेन की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जो कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी। जल विकास मार्ग को बढ़ाया जाएगा, इस मार्ग को असम तक बढ़ाने की योजना है। ट्रांसपोर्ट में 1.70 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
When you are in class only for attendance.#Budget2020https://t.co/hFeJyhPPgJ
— Sohini Guharoy (@sohinigr) February 1, 2020
Proposal for new smart cities is good news but what happened to the 100 smart cities promised in the earlier budget. How many of them have been completed? Great at announcements & shoddy at execution. #Budget2020
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) February 1, 2020
यह बजट निराश करने वाला , दिशाहीन बजट है
इसमे दिल्ली वालों के लिए कुछ नही है@SanjayAzadSln pic.twitter.com/LAyZWpagpk— Sarvesh Mishra (@SarveshMishra_) February 1, 2020
Longest budget speech ever. Last two pages in fact taken as read… Has that ever happened before? #BudgetSession2020
— barkha dutt (@BDUTT) February 1, 2020




















