RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि संघ अपने इस नजरिये पर कायम है कि ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र’ है। नागपुर के रेशमीबाग में संघ के विजयदशमी उत्सव के दौरान अपने संबोधन में सरसंघचालक ने कहा कि राष्ट्र के वैभव और शांति के लिये काम कर रहे सभी भारतीय ‘हिंदू’ हैं।

उन्होंने कहा कि संघ की अपने राष्ट्र की पहचान के बारे में, हम सबकी सामूहिक पहचान के बारे में, हमारे देश के स्वभाव की पहचान के बारे में स्पष्ट दृष्टि व घोषणा है, वह सुविचारित व अडिग है, कि भारत हिंदुस्तान, हिंदू राष्ट्र है।’
बता दें कि आरएसएस और बीजेपी (BJP) पर विपक्ष पहले भी आरोप लगाता रहा है कि ये भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।
The victims were Indians. Who garlanded convicts? Who draped them in 🇮🇳? We’ve a Godse loving BJP MP.
There can’t be a bigger defamation of India than ideology that killed Gandhi/Tabrez. Bhagwat isn’t saying stop lynching, he’s saying ‘don’t call it that’https://t.co/hHsnH61PKA
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 8, 2019
भागवत ने कहा है, ‘हिंदुओं को सिर्फ एक धर्म (Religion) के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि हिंदू राष्ट्र कहने का मतलब है कि हम ‘भारतीय’ (Indian) हैं। क्योंकि हम सिंधु देश (Sindhu Country) से आते हैं। हम जिस जगह से आते हैं वह हिंदुस्तान (Hindustan) हैं। जाहिर है इसलिए हमारे पूर्वज (Ancestor) भी हिंदू थे।’
Don't use 'lynching' to defame India: RSS chief Mohan Bhagwat https://t.co/5Zv6Jmqdlr pic.twitter.com/nqLCkiLBjR
— The Times Of India (@timesofindia) October 8, 2019
उन्होंने कहा कि ये आरोप लगाना कि यह धर्म और संस्कृति की विचारधारा है, तो इसका जवाब है ,’हिंदू धर्म को एक विचार के रूप में देखेना चाहिए।
Addressing the Vijayadashmi function of the RSS, Mohan Bhagwat said the word ‘lynching’ does not originate from Indian ethos but comes from a separate religious text, and such terms should not be imposed on Indians.https://t.co/BXyygHsZht
— The Hindu (@the_hindu) October 8, 2019
इसलिए हम कहते हैं कि जो भी हिंदुस्तान से ताल्लुक रखता है, उसकी भले ही अभी पहचान हिंदू के तौर पर न हो रही हो, लेकिन उसका भी इतिहास में जिक्र हिंदू के रूप में होगा। क्योंकि एक समय उनके पूर्वज भी हिंदू थे। इसलिए हमारी लोकाचार हिंदू राष्ट्र की है।’
What’s in a name Mohanrao? Surely, the first step should be to strongly condemn/ostracise all those who misuse religion to perpetuate violence, be it terror or lynching. Violence is sadly part of every culture.. https://t.co/wzNwNOCWqX
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) October 8, 2019














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


