कोलकाता की हिंसा को लेकर बुधवार को हुई बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस के बाद टीएमसी (TMC) ने भी पलटवार किया। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बंगाल के बाहर से गुंडे लाए गए थे।

डेरेक ओ ब्रायन ने बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा के बारे में कहा कि बग्गा को गिरफ्तार किया गया है। यह वो ही हैं जिन्होंने दिल्ली में किसी को थप्पड़ मारा था।
#Video #1 Evidence of what BJP goons did at Amit Shah’s road show in #Kolkata #Vidyasagar pic.twitter.com/TrQnF8KYdH
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) May 15, 2019
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मूक दर्शक बना हुआ है। शाह ने यह भी कहा कि मंगलवार को जब कोलकाता में उनके काफिले पर कथित हमला किया गया तब वह सीआरपीएफ की सुरक्षा के बिना, सकुशल बच कर नहीं निकल पाते।
Here's a picture of the desecrated bust of #Vidyasagar … More proof of vandalism by #BJP goons at Amit Shah's road show. #Kolkata pic.twitter.com/vQDlKj6vfj
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) May 15, 2019
अमित शाह ने कहा कि आम चुनाव के अब तक संपन्न सभी छह चरणों के मतदान के दौरान केवल पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई, और कहीं से भी ऐसी किसी घटना की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं और इनमें सिवाय बंगाल के, कहीं भी हिंसा नहीं हुई।’
Statement by Trinamool at 2 PM at Constitution Club, New Delhi pic.twitter.com/d9reBA5xhb
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 15, 2019
मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है। कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई। इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।
मैंने पूरे देश का दौरा किया है और बंगाल में जो जनसमर्थन देखा है उस आधार पर कह सकता हूँ कि छठे चरण के बाद ही भाजपा अकेले पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
और अंतिम चरण के बाद भाजपा अकेले 300से अधिक सीटें जीत कर मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की NDA सरकार बनाने वाली है। pic.twitter.com/Gf6jjvAvso
— Amit Shah (@AmitShah) May 15, 2019














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


