उत्तरी ईरान में बाढ़ पीड़ितों की तत्काल मदद के लिए वरिष्ठ नेता ने दिए निर्देश, राष्ट्रपति रूहानी ने कहा हर आवश्यक क़दम उठाया जाए!
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने उत्तरी ईरान में आने वाली बाढ़ से प्रभावितों की तत्काल सहायता किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

गुलिस्तान और माज़न्दरान प्रांतों में भीषण बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने एक संदेश जारी करके बाढ़ से होने वाली तबाही पर खेद जताया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जन सहायता और सार्वजनिक संस्थाओं का आगे आना और नुक़सान की भरपाई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है जिसे पूरा करने की स्थिति में प्रभावितों के दुख दर्द बांटे जा सकते हें।

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने दक्षिण पश्चिमी ईरान के ख़ूज़िस्तान प्रांत में भी बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का हवाला देते हुए कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों में बाढ़ पीड़ितों की मदद सभी की ज़िम्मेदारी है।
राष्ट्रपति रूहानी ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर आवश्यक क़दम उठाए जाने के आदेश दिए हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


