ईरान के फ़ार्स प्रांत के शीराज़ शहर में भारी वर्षा से आयी बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 35 लोग घायल हुए, जबकि 100 कारें शहर के दरवाज़े क़ुरआन इलाक़े के द्वार पर फंस गयी हैं।

शीराज़ से संवादाता के अनुसार, फ़ार्स प्रांत में सुबह तड़के से भारी बारिश हो गयी थी और लगभग 11 बजे शीराज़ शहर के दरवाज़े क़ुरआन, मैदान अबू कलाम, हफ़्त तनान और इन इलाक़ों को जाने वाले मार्ग बाढ़ की चपेट में आ गए।
फ़ार्स प्रांत के पुलिस प्रमुख ने दरवाज़े क़ुरआन के प्रवेश द्वार पर 100 कारों के फंस जाने की सूचना दी।
कर्नल अब्दुल हाशिम ने बताया कि फ़ार्स प्रांत के दूसरे संपर्क मार्ग पर आवाजाही जारी थी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


