ईरान में कई प्रांतों में बाढ़ की तबाही के मद्देनज़र राष्ट्रपति रूहानी ने सभी प्रांतों के राज्यपालों को आदेश दिया है कि वह नौरोज़ की छुट्टी तक अपने अपने प्रांतों से कहीं न जाएं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति रूहानी ने उपराष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी की देश के बाढ़ प्रभावित उत्तरी प्रांतों की स्थिति के बारे मे रिपोर्ट सुनने के बाद, इन क्षेत्रों की जनता की मुश्किलों को कम करने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने के आदेश जारी किए।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉक्टर हसन रूहानी ने गुलिस्तान और माज़नदरान प्रांतों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से उपराष्ट्रपति के लौटते ही, उनसे बातचीत की और उन्हें बाढ़ से हुयी तबाही का लेखा-जोखा तय्यार करने और उसे बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में पेश करने के लिए कहा।
इसी तरह राष्ट्रपति रूहानी ने देश के सभी प्रांतों के राज्यपालों और अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे अपने अपने अधीन प्रांतों में नौरोज़ की छुट्टी तक पूरी तरह सावधान रहें, सभी संबंधित तंत्रों के साथ संपर्क व समन्वय बनाए रखें, और संभावित बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के नि
दान के लिए पहले से ज़रूरी तय्यारी कर लें।
ग़ौरतलब है कि हालिया दिनों में उत्तरी ईरान, ख़ास तौर पर माज़न्दरान, गुलिन्तान, लुरिस्तान और फ़ार्स प्रांतों में शहरों और गांवों में जनता को बाढ़ से भारी नुक़सान पहुंचा है।

















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


