इथोपिया की एयरलाइन के विमान बोइंग 737 मैक्स 8 की दुर्घटना में 157 यात्रियों की मौते के बाद बोइंग के शयरों में भारी गिरावट देखी गई।

न्यूयार्क शेयर मार्किट में बोइंग के शेयरों में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने में आई। क्योंकि जहां एक तरफ़ विमान दुर्घटना हुई वहीं दूसरी ओर चीन सहित कई देशों ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वह बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों को तत्काल ग्राउंड कर दें।
एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि यदि यही रुजहान जारी रहा तो यह पिछले दस साल में बोइंग के लिए सबसे ख़राब समय साबित होगा।
चीन, इंडोनेशिया और इथोपिया सहित कुछ देशों ने एयरलाइनों से कहा है कि बोइंग 737 का प्रयोग बंद कर दें। इन देशों का कहना है कि पहले इन विमानों की विधिवत जां की जाएगी उसके बाद ही कोई नया फ़ैसला किया जाएगा।
बोइंग 737 मैक्स विमान वर्ष 2017 से इस्तेमाल में है तब से इस विमान की यह दूसरी दुर्घटना है।
इथोपियाई एयरलाइन के विमान को पेश आने वाली दुर्घटना के बाद जो स्थिति बनी है उससे अमरीका को बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


