भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान तीन दिनों तक पाकिस्तान सेना की कस्टडी में रहने के बाद आखिरकार अपने वतन वापस लौट आए हैं। शुक्रवार रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान ने वाघा-बॉर्डर पर पायलट अभिनंदन को भारत को सौंपा।

पाकिस्तान की तरफ से उनके साथ आईएएफ ग्रुप कैप्टन जॉय थॉमस कुरियन और उनके साथ एक महिला भी मौजूद थीं। अभिनंदन की वतन वापसी की खबरों के साथ विंग कमांडर के साथ खड़ी ये महिला भी काफी चर्चा में बनी रहीं कि आखिर ये महिला कौन थी और विंग कमांडर के साथ बॉर्डर पर क्या कर रही थीं। लोग मान रहे थे कि यह उनकी पत्नी या परिवार की कोई सदस्य हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।
अभिनंदन वर्तमान के साथ वाघा बॉर्डर पर दिखीं महिला का नाम डॉ. फरिहा बुगती है। डॉ. बुगती पाकिस्तान के विदेश ऑफिस में भारतीय मामलों की डायरेक्टर हैं।
कौन हैं डॉ फरिहा बुगती
डॉ. बुगती एफएसपी हैं, ये पद भारत में आईएफएस के बराबर है। डॉ. फरिहा बुगती बॉर्डर पर लगातार कमांडर अभिनंदन के साथ-साथ दिखीं। दरअसल, डॉक्टर फरिहा बुगती पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में भारत मामलों की डायरेक्टर हैं। ऐसे में उनकी ही देखरेख में कमांडर अभिनंदन को लाया गया और भारत को सौंपा गया।
पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मामले को संभालने वाले पाकिस्तान के मुख्य अधिकारियों में बुगती भी एक हैं। पिछले साल जब जाधव की मां और पत्नी उनसे मिलने पाकिस्तान पहुंचे थे, उस दौरान भी डॉ. बुगती मौजूद थीं।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


