एस0एन0लाल
बुक्कल नवाब ने अपना उल्लू सीधा करने के लिए मुसलमान कहां, जिसका कारण बताया मुसलमानों के नाम में अन्त में ..आन होता है।..जैसे रहमान, इमरान, कामरान वैसे ही हनुमान। एस0एन0लाल
वही उ0प्र0 सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायर्न ने जाटों में पैट बनाने के लिए हनुमान जी को जाट कहां, उन्होंने तर्क दिया किसी को भी परेशानी या फिर मुश्किल में पड़ा देखकर जाट किसी को जाने बिना भी बचाने के लिए कूद पड़ता है। यानि हनुमान जी भगवान राम जी की सहायता करने बिना जाने-बूझे कूद पड़े थें।

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि ‘भगवान राम और हनुमान जी के युग में इस देश में कोई जाति व्यवस्था नहीं थी, उस समय आर्य जाति थी और हनुमान जी उसी आर्य जाति के महापुरुष थे।
बेगम आलिया सआदत अली खां की माता जी ने सआदत अली खां के नवाब बनने की हनुमान जी से मन्नत मांगी थी और मन्नत पूरी होने पर अलीगंज का हनुमान मन्दिर बनवाया था…। आज उस आस्था का प्रतिक कहे जाने वाले हनुमान जी का इतना मज़ाक…राजनीति के चलते उड़ाया जा रहा है…ये हनुमान भक्त भी फर्ज़ी निकले कोई इसका विरोध भी नहीं कर रहा है।
उधर चीन ने दावा किया है कि हनुमान उनके भगवान है वह चीन के है। बीजीपी के बाग़ी सांसाद कीर्ति आज़ाद ने कहां है चीनी लोग दावा कर रहे है हनुमान उनके जैसे टैन, चैन, सैन, हैन वैसे ही हनुमैन यानि हनुमान जी।
दूसरे हनुमान जी का आदर कर रहें है और हम सिर्फ कुर्सी पाने के लिए हनुमान जी को मज़ाक़ बनाये हुए हैं।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


