गुरुवार शाम साइकिल से बाजार जा रही युवती को हमलावरों ने सरेराह पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया। युवती को जलता देख पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई।

बारासगवर क्षेत्र के सथनी बालाखेड़ा निवासी मोनी पुत्री स्व. संकठा शाम साइकिल से सब्जी लेने टेढ़ा बाजार जा रही थी। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता की और उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। राहगीरों ने देखा तो युवती आग की लपटों से घिरी थी। युवती की मां का कहना है कि घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने पुत्री को मारने पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। मोनी की साइकिल और तेल की पिपिया पास ही पड़ी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर मजमा लग गया।
Girl burnt to death by unidentified miscreants on a road in Unnao's Bara Sagwar. She was going to a nearby market on her bicycle which was recovered from the spot. Body sent for postmortem pic.twitter.com/l5x5KMryc2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 22, 2018
घटना की खबर पुलिस को मिली तो उसके होश उड़ गए। एसपी पुष्पांजलि का कहना है कि, ‘युवती का जला हुआ शव मिला है। युवती ने खुदकुशी की है या फिर उसे जलाया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।’ आईजी जोन का कहना है कि, ‘घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि युवती की किस वजह से मौत हुई। अगर युवती की हत्या साजिश के तहत की गई है तो आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा।’
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


