सरकार से लोन लेकर भाग व्यापारी से हो रही विपक्ष द्वारा बदनामी को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए कोठारी बंधु को गिरफ्तार किया है अगर कोठारी बंधु भी देश छोड़कर भागने में सफल होते तो मोदी सरकार की किरकिरी होना तय था।हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी द्वारा 11,400 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है।

अब एक और कारोबारी के 800 करोड़ रुपए के घोटाले से हड़कंप मचा है। इस कारोबारी का नाम है विक्रम कोठारी जो रोटोमैक कंपनी के मालिक हैं। कानपुर के रहने वाले कोठारी ने पांच सरकारी बैंकों से 3600 करोड़ रुपए लोन लेने के बाद वापस नहीं किए हैं। माल रोड पर स्थित उनका ऑफिस पिछले एक हफ्ते से बंद है। सोशल मीडिया पर उनके देश छोड़कर भागने की खबरें छाई हुई थीं।
CBI detains #Rotomac owner Vikram Kothari, his wife & son for Rs 800 crore loan default, case registered; raids are being conducted at his three places in Kanpur#RotomacScam pic.twitter.com/m9LAh7IuDk
— DD News (@DDNewslive) February 19, 2018
जिसके बाद रविवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह कानपुर में ही हैं। कोठारी रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी हैं। उन्होंने इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा, इंडियन ओरवसीज बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 800 करोड़ रुपए का लोन नहीं चुकाया है।
हालांकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक के सूत्रों का कहना है कि कोठारी ने लोन ली गई राशि का ब्याज तक नहीं दिया है। बैंक के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक कोठारी को लोन देने के लिए नियमों के साथ समझौता किया गया है। बैंक अधिकारी ने कहा कि वह माल रोड पर स्थित रोटोमैक के ऑफिस जा रहे हैं लेकिन वह बंद है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि कोठारी से फोन पर बात करने की उन्होंने कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कोठारी ने रविवार को बयान जारी कर कहा- पहली बात इसे घोटाला मत कहिए। दूसरी बात मैं देश छोड़कर नहीं गया हूं और मैं कानपुर में ही हूं। मेरा देश छोड़कर भागने का कोई इरादा नहीं है विपक्ष द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है “बैंक ने मेरी कंपनी को नॉन परफॉर्मर संपत्ति घोषित किया है डिफॉल्टर नहीं।
बैंकों से लिए गए कर्ज का केस नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के पास है। मैंने लोन लिया है और जल्द ही उसे वापस कर दूंगा।”कोठारी बंधु द्वारा दिया गया यह बयान सरकार द्वारा पेश बंदी मानते हुए संभवता उनके विरुद्ध कार्यवाही शुरु हो गई रात में सीबीआई द्वारा कार्यवाही करते हुए उनको गिरफ्तार किया गया समाचार विश्वस्त सूत्रों द्वारा प्राप्त हुआ है अधिकारी की पुष्टि होना बाकी है



















