इस्लामी आंदोलन के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि सऊदी अरब, अमेरिका और इस्राईल, नाइजीरियाई सरकार को इस बात की अनुमति नहीं दे रहे हैं कि इस देश की अदालत शेख़ ज़कज़की को रिहा करे।
नाइजीरिया के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की को बेगुनाह क़ैद किए लगभग दो साल का समय गुज़र चुका है और अदालत की ओर से रिहा करने के आदेश के बावजूद अमेरिका, सऊदी अरब और इस्राईल आयतुल्लाह ज़कज़की की रिहाई में अड़चनें पैदा कर रहे हैं।




















