अवैध रूप से क़ब्ज़े में लिए गए बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ पूरे ईरान में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीका और इस्राईल के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।
राजधानी तेहरान में नमाज़े जुमा के बाद दसियों हज़ार की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर निकले और उन्होंने ट्रम्प के फ़ैसले की निंदा करते हुए फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के साथ अपनी एकजुटता जताई।


















