रायबरेली: नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) की ऊंचाहार इकाई में ब्वायलर फटने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भड़की भीषण आग से अफरातफरी मच गई। आग में कई लोगों के झुलसकर हताहत होने की आशंका है।

रायबरेली कमिश्नर अतुल गर्ग और आईजी जय नारायन सिंह एनटीपीसी पहुंचे। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। घायलों की संख्या चालीस से भी अधिक होने का अनुमान है। हादसे की गंभीरता को देखते ऊंचाहार सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक अलर्ट जारी कर दिया गया।



















