अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपतियों पर उत्तर कोरिया के मुकाबले में धैर्य से काम लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस अनुभव की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया को नष्ट करने की भी धमकी दे चुके हैं।

समाचार एजेन्सी फ्रांस की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने रविवार की रात को कहा कि वह उत्तर कोरिया के मुकाबले में धैर्य से काम लेने का इरादा नहीं रखते हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने इससे पहले विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन को ट्वीट करके सिफारिश की थी कि प्यूंगयांग से वार्ता करके वह अपने समय को नष्ट न करें।


















