महोबा: यूपी के महोबा के पास देर रात एक ट्रेन हादसा हुआ है. महाकौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक- इसमें कम से कम 8 यात्रियों के घायल होने की खबर है. मध्य प्रदेश जबलपुर से हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन आ रही ट्रेन के बेपटरी हुए डिब्बों में 4 एसी, एक स्लीपर, 2 जनरल और एक SLR बोगी शामिल है. ये हादसा रात करीब 2 बजे महोबा और कुलपहर स्टेशन के बीच हुआ.

















