कोलकाता। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।महानगर के रेड रोड पर हुए शपथ गृहण गार्यक्रम में ममता को राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ममता के साथ उनके 42 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

जबकि अपने समर्थकों पर हो रहे हमले से नाराज राज्य की विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस, माकपा, भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का निर्णय लिया और समारोह से विपक्षी दलों के प्रतिनिधि नदारद रहे। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेता व मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहने की खबर है।
वीवीआईपियों का जमावड़ा
शपथ समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची काफी लंबी है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रतिनिधि, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, अरुण जेटली, बाबुल सुप्रियो, पीयूष गोयल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियों के पहुंचे हैं।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता व डीएमके नेता एम. करुणानिधि के शामिल होने की संभावना नहीं थी, लेकिन दोनों नेताओं के प्रतिनिधि आए।
बांग्लादेश ने ममता बनर्जी के लिए एक विशेष जामदानी साड़ी, 20 किलो हिलसा मछली और शीरा भेजी है, जिसे एक वरिष्ठ मंत्री शुक्रवार को शपथग्रहण समारोह में उन्हें भेंट करेंगे।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


