लखनऊ 6 मई रू मजलिसे ओलमाये हिन्द के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने वक्फ समस्याओं और अन्य कौमी और मिल्ली स्थिति पर बोलते हुए कहा कि हमारी किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं है यह सम्मान व बेगैरती की लड़ाई है, हम इमामए जमाना अ0स0 की संपत्ति की सुरक्षा के लिए हमेशा सीना सिपर रहे हैं और रहेंगे।

मौलाना ने वक्फ की बर्बादी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों के संरक्षण के लिए जो बयान दिए जा रहे हैं वे सिर्फ धोखा है,क्योंकि वक्फ संपत्ति पर अब भी अवैध निर्माण जारी है, भूमि पर कब्जे किए जा रहे हैं और इसमें वक्फ बोर्ड और इससे संबंधित सभी लोग शामिल हैं ।
यह भी पढ़िये: http://shahernama.com/will-meet-again-with-prime-minister-modi-for-the-benefit-of-our-community-says-kalbe-jawwad/
मलका गेती की 90 बीघा जमीन पर कब्जा हो चुका है,.वहाँ केवल एक तालाब बचा हुआ था उस पर भी अब अवैध निर्माण शुरू हो चुका है जिसे रुकवाने के लिए कुछ युवकों ने कोशिश भी की । वहाँ स्थानीय लोगों ने जवानों के साथ तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने और कब्जा होने से रोका।
यह भी पढ़िये : http://shahernama.com/shia-cleric-kalbe-jawad-met-home-minister-raj-nath-singh/
मौलाना ने आगे अपने बयान मै कहा कि जल्द ही कौमी व मिल्ली समस्याओं के संबंध में बड़े जलसे किए जाएंगे ताकि कौम के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के बाद उचित कदम उठाए जाएं।
यह भी पढ़िये: http://shahernama.com/kalbe-jawad-criticized-saudi-cleric-and-indian-ulema/
यह भी पढ़िये :http://shahernama.com/shia-community-needs-accountability-of-world-historic-husainabad-and-allied-trust-lucknow/
यह भी पढ़िये :http://shahernama.com/government-must-release-white-paper-on-the-affairs-of-husainabad-trust/














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


