2003 की मशहूर बॉलीवुड फ़िल्म ‘मुन्ना भाई M.B.B.S.’ के एक्टर विशाल ठक्कर पिछले 10 सालों से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर 31 दिसंबर 2015 की रात घर से निकले थे और 1 जनवरी 2016 को उनकी आखिरी लोकेशन मुंबई के पास घोड़बंदर रोड पर ट्रेस की गई थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद उनका फ़ोन बंद हो गया था और उनका परिवार आज भी उनके लौटने का इंतज़ार कर रहा है।
मीडिया की रिपोर्ट से पता चलता है कि लापता होने से कुछ महीने पहले, विशाल की गर्लफ्रेंड ने उन पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में उन्होंने शिकायत वापस ले ली थी।
इस बीच, विशाल ठक्कर की माँ दुर्गा ठक्कर को अब भी यकीन है कि उनका बेटा एक न एक दिन ज़रूर लौटेगा।
पुलिस का कहना है कि एक्टर को खोजने की हर मुमकिन कोशिश की गई है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

















