कलेक्टर ने कहा, ‘‘हमने दुर्घटना मामले में एक जांच का आदेश दे दिया है.’’ विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं लग पाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे का समय लगा.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कंपनी के दो संयंत्रों की मशीनरी और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए. आसपास स्थित कंपनी की इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया.

















