तमिलनाडु में एक स्कूल बस पर बिजली का तार गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम ये स्टूडेंट्स पिकनिक से वापस लौट रहे थे, तभी ये घटना घटी. इस दौरान कम से कम 30 छात्र घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि बस पर ये तार कैसे गिरा, लेकिन मीडिया में आई ख़बरों में कहा गया है कि कुछ छात्रों ने एक पेड़ की डाल खींचने की कोशिश की थी, जो एक केबल के संम्पर्क में था.
कुछ ख़बरों में कहा गया है कि यह नारियल का पेड़ था जबकि कुछ में इसे आम का पेड़ बताया गया है, जिससे बच्चे फल तोड़ने की कोशिश कर रहे थे.
समाचार चैनल एनडीटीवी ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं. अभी हमने दुर्घटना में हुई मौत का मामला दर्ज किया है. अभी ये पता नहीं चल पाया है कि क्या यह किसी किस्म की लापरवाही का मामला है.”
पिछले साल राजस्थान में इसी तरह एक घटना घटी थी, जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए थे जब एक बरात ले जा रही बस पर बिजली का तार गिर गया था.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


