विभाग दे रहे रिपोर्ट
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन के 94 विभागों से 50 साल से अधिक आयु के लापरवाह और भ्रष्ट तथा खराब रिकार्ड वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने या बर्खास्त करने की कार्रवाई करके रिपोर्ट मांगी थी।
कार्रवाई के लिए हर विभाग में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर ही विभाग कार्रवाई करके रिपोर्ट शासन को सूचनार्थ भेज रहे हैं। पिछले दिनों रिपोर्ट नहीं भेजने पर शासन ने अफसरों को फटकार भी लगाई थी।

















