नई दिल्ली: असहनशीलता के नाम पर सम्मान वापसी से नाराज़ अभिनेता अनुपम खेर की अगुवाई में आज दिल्ली के जनपथ से राष्ट्रपति भवन तक निकाले गए मार्च में शामिल कुछ लोगों ने कवरेज के दौरान NDTV संवाददाताओं से बदसलूकी की।
मार्च शुरू होने के दौरान NDTV संवाददाताओं से लोगों ने असभ्य व्यवहार करते हुए उन्हें घेर लिया। इसके चलते पुलिस को मौके पर आना पड़ा।
सहनशीलता के इस मार्च में कुछ लोगों द्वारा दिखाई गई असहनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भीड़ ने हमारे संवाददाता हृदयेश जोशी से सवाल करने पर असभ्य तरीके से बात की।
वहीं, हमारी संवाददाता भैरवी सिंह को तो कुछ लोगों ने बकायदा घेर लिया और उनके साथ काफी बदसलूकी की। मामला बढ़ता देख दिल्ली पुलिस को बीच में आना पड़ा और संवाददाताओं को भीड़ से अलग ले जाया गया।
Courtesy:ndtv.com















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


