सबका साथ, सबका विकास के नारे के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे हम अपने सरकारी तंत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता लाने की कोशिश करेंगे। मोहसिन रज़ा के इस ऐलान का समर्थन करते हुए बीजेपी मजहर अब्बास ने कहा है कि ये फैसला बिलकुल सही लिया गया है। ऐसा करने से इस प्रोसेस में पारदर्शिता आएगी।
गौरतलब है कि कल ही मोहसिन रजा ने प्रदेश के अमीर मुसलमानों से हज सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी, ताकि देश के गरीब मुस्लिम हज पर जा सकें।



















