रोयटर्ज़ के अनुसार, सोमवार को नाईजीरिया के सरकारी सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात पूर्वोत्तर में स्थित कोन्दूगा गांव में 3 लोगों आत्मघाती हमला किया जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए।

इस रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट मिलने तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पश्चिमी अफ़्रीक़ा में आतंकवादी गुट बोको हराम से अलग हुयी दाइश की शाखा ने पिछले कुछ महीने के दौरान पूर्वोत्तरी नाइजीरिया में कई हमले किए और कई सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है।
बोको हराम ने ख़ुद स्थापित करने के लिए 2009 में उत्तरी नाइजीरिया में हथियार उठा लिया और नाईजर, चाड और उत्तरी कैमरून में व्यापक हमले शुरु किए।
इस दौरान बोको हराम के हमलों में इन देशों में 20000 से ज़्यादा लोग मारे गए और 20 लाख लोग बेघर हुए।



















