माल्या ने कहा कि ब्रिटेन में मेरे नाम से जो भी प्रॉपर्टी है, वह मैं सौंप दूंगा। यहां जो लग्जरी आवास है, वह मेरे बच्चों के नाम है और लंदन का मकान मां के नाम है। उन्हें कोई छू नहीं सकता। गौरतलब है कि भारत सरकार माल्या के लंदन से प्रत्यपर्ण के लिए पूरा जोर लगा रही है और इस बारे में लंदन की अदालत सितंबर तक कोई फैसला कर सकती है।
माल्या ने कहा मैंने यूके की कोर्ट में अपने एसेट के बारे में हलफनामा दिया है। कुछ कारें हैं, ज्वैलरी है, जिन्हें लेने के लिए आपको आने की जरूरत नहीं, मैं खुद ही सौंप दूंगा। मुझे तारीख, समय और स्थान बता दें। लेकिन मकान देने का सवाल ही नहीं है।



















