पाकिस्तान के एक समाचारपत्र ने दावा किया है कि भारतीय वायु सेना का विमान मार गिराए जाने के बाद सेना के प्रवक्ता ने दो भारतीय पायलटों को पकड़ने का जो दावा किया था वह ग़लत नहीं था।

पाकिस्तान के कई शहरों से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र “उम्मत” ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि पाकिस्तान पर भारत के हवाई हमले के बाद बुधवार को नियंत्रण रेखा पर होने वाली झड़प में दो भारतीय विमान तबाह हुए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने पहले भारत के दो पायलट गिरफ़्तार होने की घोषणा की थी लेकिन बाद में कहा कि केवल एक ही भारतीय पालयट हिरासत में है।
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने 26 फ़रवरी को ट्वीट करके कहा था कि पाकिस्तान ने भारत के दो विमानों को मार गिराया है जिनमें से एक पाकिस्तानी क्षेत्र में दूसरा भारतीय क्षेत्र में गिरा है। उन्होंने कहा था कि एक पायलट को पाकिस्तान सेना ने गिरफ़्तार कर लिया है जबकि दो अन्य क्षेत्र में हैं। इसके बाद उन्होंने पुनः ट्वीट करके कहा कि केवल एक भारतीय पायलट पाकिस्तानी सेना की हिरासत में है। विंग कमांडर अभिनंदन का सेना के क़ानूनों के अनुसार उपचार किया जा रहा है।
पाकिस्तानी समाचारपत्र उम्मत ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि जब पाकिस्तानी वायु सेना ने भारतीय वायु सेना के विमानों को मार गिराया तो एक विमान में केवल अभिनंदन बैठे हुए थे जबकि भारतीय क्षेत्र में गिरने वाले दूसरे विमान में दो पायलट थे जिनमें से एक भारतीय क्षेत्र में और दूसरा पैराशूट के माध्यम से पाकिस्तान में उतरा था।
पाकिस्तानी क्षेत्र में उतरने वाले पायलट को गिरफ़्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि उसका संबंध इस्राईल से है। पत्र ने लिखा है कि भारत, क़ानूनी तौर पाकिस्तान से इस्राईली पायलट की वापसी की मांग नहीं कर सकता था इस लिए इस्राईल ने अमरीका का सहारा लिया और अमरीका ने पाकिस्तान पर दबाव डालना शुरू कर दिया।
समाचारपत्र उम्मत ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कथित इस्राईली पायलट अब भी पाकिस्तान की हिरासत में है या उसे लौटा दिया गया है?



















