सात जुलाई को डेलीन्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक खोज अभियान बच्चों को ऊपर से निकालने पर काम कर रहा है. बीबीसी थाई की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य कोच का कहना है कि ये लड़के थाईलैंड की पेशेवर फ़ुटबॉल टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं.
वो बच्चे जो गुफा में फँसे हैं-
नाम उम्र प्लेयर पोजिशन
टाइटन 15 साल फॉरर्वड
पनुमास सांगदी 13 साल डिफेंडर
दुगनपेच प्रोमटेप 13 साल कैप्टन, स्ट्राइकर
सोमेपोंग जाइवोंग 13 साल लेफ़्ट विंगर
मोंगकोल बूनेइआम 13 साल कोई तय भूमिका नहीं
नात्तावुत ताकमरोंग 14 साल डिफेंडर
प्राजक सुथम 14 साल गोलकीपर, मिडफील्डर
एकरात वोंगसुकचन 14 साल गोलकीपर
अब्दुल समुन 14 साल लेफ़्ट डिफेंडर
पिपत फो 15 साल फ़ुटबॉल टीम का सदस्य नहीं
पोर्नचई कमुलांग 16 साल डिफेंडर
पीरापत सोमपिआंगजई 17 साल विंगर राइट
एकापोल चांतावोंग 25 साल कोच
गुफ़ा को लेकर मिथ
थाईलैंड में गुफा को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. एक लोकप्रिय मान्यता उसके नाम को लेकर है. इस गुफा का ‘नाम टैम लोंग- खुन नम नांग नोन’ है.
इसका मतलब हुआ पर्वत पर सो रही एक महिला की गुफा जो एक नदी का उद्गम स्थल है. कहानी यह है कि चियांग रूंग शहर की एक राजकुमारी एक घुड़सवार से गर्भवती हो गई थीं.



















