नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अब उत्तरप्रदेश से बाहर होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सीबीआई के अफसरों को भी तलब करते हुए उनसे स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के अफसरों को 12 बजे केोर्ट में उपस्थित होने को कहा है। दिल्ली में फास्ट ट्रैक कोर्ट में उन्नाव केस की सुनवाई होगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए अपने सेक्रेटरी जनरल से रिपोर्ट मांगी थी कि पत्र को 17 जुलाई से उनकी जानकारी में क्यों नहीं लाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कार हादसे की रिपोर्ट भी मांगी है। दुष्कर्म पीड़िता ने सीजेआई को लिखे इस पत्र में भाजपा विधायक कुलदीपसिंह सेंगर के कथित सहयोगियों से अपनी जान को खतरे की आशंका व्यक्त की थी।
यह भी पढ़िये: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को BJP ने पार्टी से निकाल दिया
सुप्रीम कोर्ट के आदेश कब बाद सीबीआई की एक टीम ट्रामा सेंटर पहुंची
और वहीं सीबीआई की एक टीम सीतापुर जेल गई है।
सीबीआई ने कल घटना स्थल और ट्रक ड्राइवर-क्लीनर और मालिक से घण्टो पूछताछ किया था।
सीबीआई को 7 दिन के अंदर एक्सीडेंट केस की जांचकर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है।सीबीआई की जांच टीम हुई औऱ तेज, ट्रामा सेंटर पहुंची टीम
रविवार को इस लड़की की कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौसी और चाची की मौत हुई थी जबकि वह गंभीर रूप से घायल हुई थी। ट्रक-कार की टक्कर के बाद कथित बलात्कार के मामले में पहले से जेल में बंद सेंगर पर हत्या का भी आरोप लगा है। इस मामले पर भी सेंगर पर केस दर्ज किया गया है।
उन्नाव रेप केस: SC की सख्त टिप्पणी, 'आखिर इस देश में क्या हो रहा है' ?#SupremeCourt #UnnaoKiBeti #UnnaoKiBetiKoInsaafKab #Unnao #UnnaoRapeCase #UnnaoCase https://t.co/Sfg7rjAsPE
— ETVBharat Hindi (@ETVBharatHindi) August 1, 2019
Family of the #Unnao rape suvirvor say hopes renewed after SC says all cases will be transfered to Delhi. "Ummeed jagi hai,"- kin.
Family believes justice will now be served to them under SC watch. @toi_dhanajayM— Yusra Husain (@yusrahusain) August 1, 2019


















