श्रीलंका की राजधासनी कोलंबो में ईस्टर के अवसर पर चर्चों और होटलों में एक के बाद एक 8 बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 300तक पहुंच गयी है।
श्रीलंका की पुलिस के प्रवक्ता गुनासेकरा ने प्रेस कांफ़्रेंस करते हुए कहा कि कोलंबो में होने वाले धमाकों से मारे जाने वालों की संख्या कम से कम 300तक पहुंच गयी है और 500 से अधिक लोग घायल हो गये हैं।
गुनासेकरा का कहना था कि बम धमाकों के बाद तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे ने हमलों की निंदा करते हुए धमाकों को एक दशक पहले तक श्रीलंका में जारी रहने वाले गृहयुद्ध के बाद सबसे बुरी घटना बताया और देशभर में कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है।
श्रीलंका के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता रविनाथा आर्यासिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोलंबो के नेश्नल अस्पताल में संदिग्ध 27 विदेशियों की लाशें रखी हुई हैं।
पुलिस अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि मारे गये लोगों में 35 विदेशी भी शामिल हैं। अस्पताल सूत्रों का कहना था कि इनमें ब्रिटेन, नीदरलैंड और अमरीका के नागरिक शामिल हैं और इसी प्रकार घायलों में जापानी और ब्रिटिश भी शामिल हैं।
श्रीलंका में 4 होटलों और 3 चर्चों पर आठ धमाके हुए।
देश में कुछ समय के लिए कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है जबकि अंतरिम रूप से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।






















