सोनू निगम ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा, ‘क्या वाकई उन्होंने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया? क्यों? ऐसी हालत में इससे भी बदतर गाली-गलौच, धमकियों और कट्टरवाद के लिए 90 फीसदी ट्विटर अकाउंट बंद होने चाहिए.’

इसके बाद सोनू निगम ने एक दो नहीं बल्िक कई ट्वीट्स की लाइन लगा दी और अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में उतर गए. सोनू निगम ने अपने ट्वीट्स में कहा कि अभिजीत दा की भाषा गलत हो सकती है लेकिन क्या शेहला का बीजेपी का सेक्स रैकेट से जोड़ना उसके समर्थकों को उकसाने के लिए काफी नहीं था? सोनू ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘अगर उनका अकाउंट डिलीट हो सकता है तो उनका (शेहला का) क्यों नहीं?

और उन सब बेवकूफों का क्यों नहीं जो हर मौके पर मां और बहनों को गालियां देते हैं.’ सोनू निगम ने लिखा, ‘ एक महिला गौतम गंभीर की फोटो आर्मी जीप के आगे लगा कर दिखा सकती है और परेश रावल को यही किसी और के साथ करने के लिए कहने पर आलोचना झेलनी पड़ रही है.’
सोनू निगम ने अपने ट्वीट्स की पूरी सीरीज में अपने पक्ष को पूरी तरह साफ करने की कोशिश करते हुए कहा है, ‘संतुलन कहा है? यह सब पूरी तरह एक तरफा क्यों है? ट्विटर पर हर कोई इतना नाराज क्यों है? क्यों किसी भी मुद्दे पर एक समझदारी भरा विमर्श नहीं हो सकता?’
इसके साथ ही सोनू निगम ने अपने ट्विटर से जाने का भी एलान कर दिया. सोनू ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आज इस एकतरफा व्यवहार के विरोध में ट्विटर छोड़ रहा हूं. हर तार्किक, समझदार देशभक्त और मानवतावादी को ऐसा ही करना चाहिए.’ अपने अगले ट्वीट में सोनू ने लिखा, ‘मैं न राइट विंग से हूं न लेफ्ट विंग से. मैं हर किसी के विचारों की इज्जत करता हूं पर मुझे लगता है यहां आप सब कहीं से ही हैं.’















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


