: उतरौला/बलरामपुर .. हर मोर्चे पर विफल दिख रही है केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार । उक्त बातें समाजवादी सेक्युलर मौर्चा प्रवक्ता नवाब अली अकबर ने स्थानीय सिद्दिकी मार्केट परिसर मे आयोजित कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा।
श्री अकबर ने कहा कि भाजपा सरकार जबसे केन्द्र व प्रदेश में कर रही है तबसे कानून व्यवस्था चरमरा गई है

बेरोजगारो को मोबाइल हाथों में दे कर उन्हें उलझा दिया है , वही पर किसानों को अपने फसल का भर पूर कीमत नही मिल पा रहा है, व्यापारी परेशान है, केन्द्र सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि सभी गरीब बैंक खाते पन्द्रह लाख रुपये पहुंच जायेगा परन्तु आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं पहुंचा ।
झूठे वादे करके जनता को कगुमराह किया, उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टंच कसते हुए कहा कि अखिलेश जी के नौ रत्नों ने समाज वादी पार्टी को तोड़ने का काम किया जिसका नतीजा सामने है और मान्यनीय मुलायम सिंह का आर्शीवाद लेकर शिवपाल सिंह यादव को दूसरी समाजवादी पार्टी बनाना पडा । नतीजा यह है कि आज पूरे प्रदेश में भारी संख्या मे कार्य कर्ता समाजवादी सेक्युलर मौर्चा की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने मे अपना योगदान दे रहे हैं।
जैसे कि आज उतरौला क्षेत्र के सैकड़ों कार्य कर्ताओ हमारी संगठन मे विश्वास व्यक्त करते हुए हैं शामिल हुए हैं। इस अवसर पर ताज जहीर, आफताब सिद्दिकी, मेहदी हसन, शमशुद्दीन, राजू , बब्लू खान, अफजाल अहमद, बब्लू चौबे ,जफरुद्दीन खा, अजीज अहमद खां, कलीम खा,शाह मोहम्मद, यार मोहम्मद, बब्बू खा, सिराज अहमद, अंजुम ,आदि सैकड़ों लोग प्रदेश प्रवक्ता के समक्ष पार्टी जुड़े।

उन्होंने भीड़ देखकर उत्साहित होकर कहाकि कुछ पार्टियों के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री भी हमारे संपर्क मे है जो समाजवादी सेक्युलर मोर्चा मे जल्द ही शामिल होंगे। शामिल हुए लोगों द्वारा प्रवक्ता अली अकबर को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ताज जहीर,आफताब सिद्दीकी,जिला पंचायत सदस्य शाहपुर इटई प्रतिनिधि मेंहदी हसन,पूर्व प्रधान महुआढार शमसुद्दीन,प्रधान मसीहाबाद ग्रिन्ट राजू, बब्लू चौबे, अफजाल, पूर्व प्रधान कुतुबगंज, जफरूद्दीन, अजीज खान, प्रधान बेलई बुजुर्ग कलीम खां,क्षेत्र पंचायत सदस्य महुआढार शाह मोहम्मद,पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीदत्तगंज यार मोहम्मद,सिराज अहमद,समीउल्ला, अंजुम, बब्बू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


