रूस में शराब के सेवन में 40 प्रतिशत की कमी आई है. इसकी वजह रूसी राष्ट्रपति पुतिन की शराब नियंत्रित करने वाली नीति और पुतिन की खेल को बढ़ावा देने वाली नीति को बताया गया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक 2004 से 2019 के बीच शराब के सेवन में 43 प्रतिशत की कमी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, “लंबे समय तक रूस को दुनिया के सबसे ज्यादा शराब पीने वाले देशों में माना जाता था. 1990 में होने वाली आकस्मिक मौतों में शराब भी एक बड़ा कारण हुआ करती थी. हालांकि हाल के वर्षों में यह ट्रैंड बदल गया है.” रिपोर्ट के मुताबिक रूस में शराब से होने वाली बीमारियों को कम करने के लिए बनाई गई शराब नियंत्रण नीति इसमें एक बड़ा कारण है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


