PHED नहीं ले रहा सुध
लोगों ने कहा कि राज्य के लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग (PHED) द्वारा पानी की आपूर्ति भी बेहद अनियमित है। उन्होंने इस संकट से निजात पाने के लिये PHED कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन कोई इसकी सुध लेने को तैयार नहीं।
इस वजह से आ रही दिक्कत
PHED कार्यकारी अभियंता (मयूरभंज) ने यह स्वीकार किया कि जिले में जल संकट है। पानी की समस्या को बताते हुए इंजीनियर ने कहा, ‘पानी का संकट इसलिये गहरा रहा है क्योंकि कुछ समय से पुरानी पाइपों को बदलने का काम चल रहा है। साथ ही कुछ तकनीकी खराबी भी है जिसे हम जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।’


















