इराक़ी पुलिस का कहना है कि बुधवार की सुबह बसरा में स्थित विदेशी ऑयल कंपनियों के मुख्यालय के पास एक रॉकेट आकर गिरा है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस रॉकेट हमले में दो श्रमिक घायल हुए हैं।
इराक़ी पुलिस ने कहा है कि किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

कम दूरी तक मारक क्षमता वाला यह काट्यूशा रॉकेट था जो एक्सॉन मोबिल के केन्द्रीय कार्यालय और कर्मचारियों के आवास के निकट गिरा है।
इस बीच, अमरीकी कंपनी एक्सॉन मोबिल ने घोषणा की है कि वह अपने 20 विदेशी कर्मचारियों को बसरा शहर से बाहर ले निकाल रही है।
इराक़ी अधिकारियों के अनुसार, रॉयल डच शेल और इटली की एक ऑयल कंपनी के कार्यालय भी विस्फोट स्थल के निकट हैं।



















