प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड और बैनर थे, जिस पर लिखा था कि नाइजीरियाई सरकार जानबूझकर शेख़ ज़कज़की को रिहा नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारी शेख़ इब्राहिम ज़कज़की और उनकी पत्नी की अवैध गिरफ़्तारी से आक्रोश में थे और जल्द रिहाई की मांग कर रहे थे।



















