नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके महान आदर्शो से दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरणा मिली है।

मोदी ने महात्मा गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “गांधी जयंती पर बापू को नमन करता हूं। उनके महान आदर्शो से विश्व के लाखों लोग प्रेरित हुए हैं।”
मोदी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


