इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं पीएमएल-एन सांसद मोहम्मद सफदर ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के खिलाफ विष वमन किया है और कहा है कि उनके झूठे मजहब में जिहाद की कोई सोच नहीं है।

पाकिस्तानी सेना से रिटायर्ड कैप्टन सफदर ने कौमी असेंबली में कहा कि पाकिस्तान एक विचारधारात्मक देश है और अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय उसके संविधान एवं विचारधारा के लिए खतरा है।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सफदर ने कहा कि ये लोग (अहमदिया) इस मुल्क, इसके आईन (संविधान) और नजरिया (विचारधारा) के लिए खतरा हैं। यह हालत एक खतरनाक बिंदू की तरफ बढ़ रही है।
pakistan
उन्होंने अहमदिया समुदाय के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा कि वह सशस्त्र बलों में कादयानियों (अहमदिया) की नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए कौमी असेंबली में एक प्रस्ताव लाना चाहते हैं। सफदर की शादी नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज से हुई है। मरयम को शरीफ की सियासी वारिस के रूप में पेश किया जा रहा है।
pakistan
उन्होंने कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान केन्द्र का नामकरण देश के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. डा. अब्दुस सलाम पर करने की आलोचना की क्योंकि सलाम अहमदिया हैं। उन्होंने कहा कि हम उनसे जुड़ी इस तरह की कोई संस्था नहीं चाहते।
pakistan


















