सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सोमवार को एक व्यस्त बाजार में जबर्दस्त धमाका हुआ। स्फोटकों के भरी एक कार में विस्फोट हो जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अल-शबाब इस्लामी समूह द्वारा अक्सर देश की राजधानी को निशाना बनाया जाता है। पुलिस अधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने कहा, ”हम
रवेयने बाजार में जबर्दस्त विस्फोट हुआ।
उन्होंने कहा, ”हमारे पास फिलहाल इस घटना का ब्योरा नहीं है लेकिन जहां धमाका हुआ है वह काफी भीड़-भाड़ वाला बाजार है। यह बाजार मोगादिशु नगरपालिका भवन के समीप है। अलकायदा से संबद्ध अल-शबाब का 2011 में मोगादिशु से काफी हद तक सफाया कर दिया गया था और कई इलाकों से उसके पैर उखड़ गये हैं।
देश के ग्रामीण क्षेत्र के एक बड़े हिस्से पर अब भी उसका नियंत्रण है और वह प्रशासन के खिलाफ गुरिल्ला लड़ाई जारी रखे हुए है।
At least 10 people were killed and dozens of others wounded after a car bomb exploded at a crowded shopping mall in Mogadishu, Somalia, police and witnesses say https://t.co/49Skx0M4xg pic.twitter.com/D0HOxB3cUy
— CNN Breaking News (@cnnbrk) February 4, 2019


















