मैनचेस्टर: मैनचेस्टर हमलावर सलमान आब्दी की सुरक्षा कैमरों कैद फोटो जारी. पुलिस ने मैनचेस्टर में आत्मघाती हमला करने वाले सलमान आब्दी की सुरक्षा कैमरों में कैद हुईं उस रात की फोटो जारी की है जब उसने एक पॉप कंसर्ट में 22 लोगों की हत्या कर दी थी.

जांचकर्ताओं ने 22 वर्षीय हमलावर के अंतिम क्षणों की जानकारी दी और लोगों से अपील की कि यदि उन्हें सोमवार की रात हुए हमले के संबंध में उसकी किसी गतिविधि की कोई जानकारी है तो वे इसे साझा करें. सीसीटीवी फुटेज में छोटी मूंछों वाले एवं चश्मा पहने आब्दी ने जींस, काली बाजुओं वाली कमीज, काली टोपी और काला वेस्टकोट पहना हुआ था. उसके कंधों पर उसके पिट्ठू बैग की पट्टी भी दिखाई दे रही है.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


