कोलकाता में चलती मेट्रो में आग लगने से 16 लोगों की हालत बिगड़ गई। घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन एक सुरंग (भूमिगत मार्ग) से होकर गुजर रही थी। आग ट्रेन के पहले कोच पर लगी। शाम को जब लोग दफ्तर और बाजार से अपने घर को लौट रहे थे तभी भयंकर भीड़-भाड़ वाली मेट्रो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया।

बता दें, शहर के बीचोबीच रबींद्र सदन और मैदान स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन में आग लगने की खबर थी. आग लगते ही मेट्रो के कर्मचारियों ने पानी का उपयोग करके आग को बुझाया. इसके बाद कोच के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला. इसमें कई वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं.
कांच तोड़ने के बाद ट्रेन से बाहर कूदने की कोशिश करने वाले एक यात्री के घुटनों में फ्रैक्चर हो गया। घटना दक्षिणी कोलकाता की गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है।

यहां दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन रविंद्र सदन स्टेशन मैदान स्टेशन की ओर जा रही थी। तब अचानक उसके पहले कोच में आग लग गई। मेट्रो में सवार ज्यादातर लोगों ने ट्रेन के रुकने के बाद इमरजेंयी डूर से निकल कर अंधेरी सुरंग से बाहर आए। बताया जा रहा है कि घटना के करीब 20 मिनट बाद तक मेट्रो का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि बहुत से यात्रियों ने मेट्रो का इमरजेंसी नंबर डायल किया था।

मौके पर पश्चिम बंगाल फायर सर्विस और कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन समूह के लोग मौजूद हैं. कोलकाता मेट्रो के पीआरओ ने इस हादसे की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों में से एक ट्रेन में आग लग गई है. साथ ही दावा किया कि यात्रियों को तेजी से निकाल लिया गया. जबकि, गुस्साए यात्रियों का कहना है कि वे 30 मिनट अंदर फंस गए थे.
देखते ही देखते ट्रेन के सभी कोचों में धुंआ भरने लगा और यात्रियों का दम घुटने लगा। लोगों ने किसी प्रकार आपातकाली बटन दबाकर मेट्रो को रुकवाया और खिड़की का कांच तोड़कर बड़े मुश्किल से अंधेरी सुरंग से बाहर निकल पाए। अंधेरे में सुरंग से बाहर निकलने के दौरान कई लोगों की टांगें छिल गई तो 16 लोगों की हालत बिगड़ गई।
हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, मेट्रो की चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि कुछ देर के लिए ट्रेन रुक गई थी पॉवर कट हो गया था जो कि जल्द ही ठीक हो गया था। ट्रेन में धुंआ में देखने को मिला, लेकिन खुशी इस बात की है कि लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


