भारतीय टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2012 में खेला था।

इरफान पठान भारत की 2007 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी थे।
Irfan Pathan appeared for India in 29 Tests, 120 ODIs and 24 T20 Internationals@WeTheNagas @T20WorldCup @BCCIfc @IrfanPathan @IrfanPathan_786 @BCCI https://t.co/Ptt2xniCYk
— Raju Deuri (@RajuDeuri3) January 4, 2020
स्पोटर्स विकीज डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पिछले कुछ समय में वो जम्मू और कश्मीर के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। अब भारतीय आलराउंडर इरफ़ान पठान ने बड़ा फैसला लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
इरफ़ान पठान ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 29 मैच खेले थे। जिसमें 31.57 के औसत से 1105 रन बनाये जिसमें 6 अर्द्धशतक और एक शतक शामिल था।



















