इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने भारत की महिला पत्रकारों और लेखिकाओं से मुलाक़ात में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाक़ात में भारत की महिला पत्रकारों और लेखिकाओं ने ईरान-भारत संबंधों, ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के आर्थिक आतंकवाद, वाशिंग्टन की एकपक्षीय नीतियों और ईरान की आर्थिक व सामाजिक स्थिति विशेषकर महिलाओं की स्थिति के बारे में विदेशमंत्री से सवाल किए जिनका विदेशमंत्री ने जवाब दिया।



















