नेपियरः भारतीय टीम ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकबाला अपना नाम कर लिया। भारत ने नेपियर के मैक्लीन पार्क मैदान पर खेल गए मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ भारत ने 5 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 158 रन की विजयी चुनौती रखी जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 34.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतयी टीम ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 75*) और रोहित शर्मा (11) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए। इस साझेदारी को डग ब्रैसवेल 10वें ओवर में रोहित को पवेलियन भेजकर तोड़ा।
रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली (45) ने धवन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। एक समय लगा रहा था कि दोनों टीम को जिताकर लौटेंगे लेकिन 29वें ओवर में कोहली 132 के कुल स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें लोकी फग्र्यूसन ने विकेटकीपर टॉम लेथम के हाथों लपकवाया। कोहली ने 56 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। इसके बाद धवन का साथ देने अंबाती रायडू (नाबाद 13*) आए। यहां से दोनों ने बिना हड़बड़ी दिखाए 18 रन जोड़कर टीम की जीत की नैया पार लगा दी। धवन ने 103 गेंदों की पारी में 6 चौके जड़े जबकि रायडू ने 23 गेंदों की पारी में 2 चौका लगाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (64) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारत 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 38 ओवर में ही ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन (61) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। विलियमसन के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया। रॉस टेलर (24), हेनरी निकॉल्स (12), मिशेल सैंटनर (14) और टॉम लेथम ने 12 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मार्टिन गुप्टिल (5) कोलिन मुनरो (8) डग ब्रैसवेल (7) लोकी फग्र्यूसन (0) और ट्रेंट बोल्ट ने महज 1 रन बनाया। टिम साउदी (9*) नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की ओर से कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने 10 ओवर में जहां 39 रन खर्ज कर 4 खिलाड़ियों को आउट किया वहीं शमी ने 6 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने 6 ओवर में 32 दिए और 2 विकेट झटके जबकि केदार जाधव ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
भारत ने टीम में किए दो बदलाव
भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो टीम उतारी थी उसमें दो बदलाव किए। दिनेश कार्तिक और रवींद्र जडेजा की जगह अंबाती रायडू और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल है। भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास का ये 102वां मुकाबला है। एक तरफ है भारतीय क्रिकेट टीम जिसकी अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ है मेजबान कीवी टीम जिसकी अगुवाई केन विलियम्सन कर रहे हैं।
तेज रोशनी की वजह से रुका खेल
सूरज की तेज रोशनी की वजह से भारतीय बल्लेबाजों को गेंद का सामना करने में हो रही परेशान को देखते हुए 10 ओवर के बाद खेल कुछ देर के लिए रोक दिया गया। खेल रोक जाने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए थे और शिखर धवन (29*) और कप्तान विराट कोहली (2*) क्रीज पर थे। इस दौरान धवन ने एक नई उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। धवन ने जैसे ही अपनी पारी का 10वां रन बनाया वो सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस फेहरिस्त में कोहली पहले स्थान पर हैं। कोहली ने 114 पारियों में 5,000 रन पूरे किए वहीं धवन ने 118 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया।
भारत की सधी हुई शुरुआत
मेजबान टीम को जल्द समेटने के बाद भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। पारी का आगाज करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इस साझेदारी को डग ब्रैसवेल ने सलामी बल्लेबाज रोहित को आउट कर तोड़ा। 10वां ओवर डालने आए ब्रैसवेल ने दूसरी गेंद पर ही रोहित को अपना शिकार बना लिया। वह ब्रैसवेल की गेंद पर शॉट मारने की फिराक में स्लिप में खड़े मार्टिन गुप्टिल को कैच थमा बैठे। रोहित ने धवन की तुलना में बेहद धीमे बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों में 1 चौके की मदद से महज 11 रन बनाए।
विलियमसन और ब्रैसवेल एक ही ओवर में आउट
कप्तान केन विलियमसन (61) और डग ब्रैसवेल (17) को स्पिनर कुलदीप यादवन ने एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कुलदीप ने विलियमसन 34वें ओवर की पहली गेंद पर जबकि ब्रैसवेल को पांचवीं गेंद पर आउट किया। कुलदीप ने 146 के स्कोर पर विलियमसन को विजय शंकर के हाथों कैच आउट करा न्यूजीलैंड का सबसे अहम विकेट गिराया। विलियमसन ने अपनी पारी में 81 गेंदें खेली और सात चौके लगाए। विलियमसन सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। वहीं, ब्रैसवेल ने 15 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौका लगाया। ब्रैसवेल शॉट मारने की फिराक में बोल्ड हो गए।
निकॉल्स और सैंटनर सस्ते में पवेलियन लौटे
हेनरी निकॉल्स और मिशेल सैंटनर ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। टॉम लेथम के आउट होने के बाद क्रीज पर आए निकॉल्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 17 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौका मारा। निकॉल्स को केदार जाधव ने आउट किया। वह जाधव की गेंद उठाकर मारना चाहथे। लेकिन मिडविकेट पर मौजूद कुलदीप यादव ने शानदार फील्डिंग कर उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। कुलदीप ने हवा में छलांग लगाकर लाजवाब कैच लपका। उनका विकेट 107 के कुल स्कोर पर गिरा।
इसके बाद खेलने आए मिशेल सैंटनर भी ज्यादा देर नहीं टिक नहीं पाए और 14 रन की निजी स्कोर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 21 गेंदों की पारी में 1 चौका लगाया। सैंटनर 30वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने अपना तीसरा शिकार बनाया। वह शमी की गेंद को पिच पर गिरने के बाद भांप नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। सैंटनर 133 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
न्यूजीलैंड ने लड़खड़ाते हुए बनाया सैकड़ा
न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत के बाद लड़खड़ाते हुए अपना सैकड़ा पूरा किया। मेजबान टीम ने सैकड़े तक पहुंचते-पहुंचे 4 विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड ने 137 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान टीम को 1 अतिरिक्त रन भी मिला। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 81 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। मेजबान टीम ने 50 रन पूरे होने के बाद सैकड़ा काफी तेजी से बनाया। टीम ने अगले 50 रन महज 56 गेंदों में जोड़ लिए।
नहीं चला टॉम लेथम का बल्ला
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम के रूप में 76 के कुल स्कोर पर गिरा। पांचवां नंबर पर खेलने उतरे लेथम से टीम को बड़ी उम्मीद की थी मगर उनका बल्ला नहीं चला। वह 10 गेंदों में सिर्फ 11 रन बना सके। इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया। लेथम को युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना दूसरा शिकार बनाया। उन्होंने भी रॉस टेलर की तरह स्ट्रेट ड्राइव मारने की कोशिश लेकिन कॉट एंड बोल्ड आउट हो गए।
कॉट एंड बोल्ड हुए रॉस टेलर
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका रॉस टेलर के तौर पर लगा। कोलिन मुनरो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए टेलर 24 के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। उन्होंने 41 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। टेलर को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। वह चहल की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई। उन्होंने सामने की तरफ शॉट मारा और चहल ने गिरते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। उनका विकेट 52 के कुल स्कोर पर गिरा। टेलर ने तीसरे विकेट के लिए केन विलियम्सन के साथ 34 रन की साझेदारी कर टीम को 50 रन के पार पहुंचाया।
पॉवर प्ले में भारत की शानदार गेंदबाजी
पहले पॉवर प्ले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पॉवर प्ले के 10 ओवर में मेहमान गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इस दौरान भारत ने मेजबान टीम की तरफ से पारी का आगाज करने आए मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो को चौथे ओवर तक पवेलियन भेज दिया। दोनों बल्लेबाजों को मोहम्मद शमी ने आउट किया। भारत की ओर से गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। पहले पॉवर प्ले में भुवनेश्वर ने 5 शमी ने 4 और विजय शंकर ने 1 ओवर डाला। 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 34/2 था।
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मेजबान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज महज 18 रन के कुल स्कोर पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। टीम को पहला झटका मार्टिन गुप्टिल के रूप में लगा। सलामी बल्लेबाज गुप्टिल 9 गेंदों में महज 5 के रन बनाकर बोल्ड हो गए। जिस वक्त गुप्टिल आउट हुए टीम का स्कोर भी 5 रन था। उन्हें दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने शिकार बनाया।वह शमी की ऑफ स्टंप की ओर फेंकी गुड लाइन लेंथ गेंद पर शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट में घुस गई।
मार्टिन का विकेट लेने के साथ ही शमी ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज होने का गौरव हासिल किया है। शमी ने 56 वनडे मैचों में यह कारनामा किया है। इस क्रम में उन्होंने इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा है। इरफान ने 59 मैचों में 100 वनडे विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की थी। जहीर खान ने 65 मैचों में यह मुकाम छुआ था।
इसके बाद शमी ने दूसरे सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो को पवेलियन की राह दिखाई। उनका विकेट चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। मुनरो ने 9 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए। वह शमी की गेंद को पिच पर पड़ने के बाद समझ नहीं पाए और पूरी तरह चूक गए। मुनरो ने अंदर की तरफ आती गेंद पर शॉट मारने का प्रयास किया मगर गेंद उनकी गिल्लियां बिखेरते हुए निकल गई।
– ये है भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की ट्रॉफी
– कुछ इस तरह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने नेपियर वनडे से पहले किया अभ्यास
सीरीज जीतकर रैंकिंग मजबूत करने पर नजर
दोनों ही धाकड़ कप्तानों का लक्ष्य ये सीरीज जीतकर अपनी रैंकिंग और मजबूत करना है। इस समय आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है। इसी साल इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होना है जिसके चलते दुनिया की सभी वनडे टीमें आईसीसी रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर के मैदान पर ये सातवां वनडे मैच था। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर कुल 6 वनडे मैच खेले गए जिसमें से 4 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते जबकि 2 मैचों में भारत विजयी रहा।
आखिरी बार जब 2013-14 में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब भारतीय टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इस बार टीम इंडिया अलग ही अंदाज में नजर आ रही है और इसीलिए टीम से उम्मीदें ज्यादा हैं। भारतीय टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज को अपनी जमीन पर और उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपराजित रहते हुए टेस्ट और वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाया।
– ये हैं भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लेथम (विकेटकीपर), हेनरी निकॉल्स, मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, लोकी फग्र्यूसन, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


